Press "Enter" to skip to content

होटल उदय विलास में 3 नवंबर को होगा प्री करवाचौथ सेलिब्रेशन महोत्सव / Shivpuri News

शिवपुरी। सुहागिनों के लिए करवाचौथ का सबसे ज्यादा महत्व है। नारी शक्ति के संकल्प व प्रतिज्ञा के इस पर्व पर ओमकार इवेंट द्वारा 3 नवंबर को होटल उदय विलास में प्री कपल सेलिब्रेशन का आयोजन किया जा रहा है। ओमकार इवेंट्स के राम गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्त्‌साह देखा जा रहा है और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं का पंजीयन किया जा रहा है। पंजीकृत महिलाओं को प्री.करवाचौथ के तहत सेलिब्रेशन के उत्सव में कपल रैंप वॉकए नृत्य व गायन के साथ प्रतियोगिता व करवाचौथ थीम फोटोशूट के अलावा डिनर का प्रबन्ध भी रहेगा। उन्होंने बताया कि आयोजन में उनका विशेष सम्मान होगा। जो लगातार 25 बर्ष से करवा चौथ मना रहे है। उनको गोल्डन स्टार कपल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। करवाचौथ प्री सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास की व्यवस्था की गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!