Press "Enter" to skip to content

देहात, कोतवाली व भौंती से तीन बाइक चोरी / Shivpuri News

िशवपुरी। जिले के भौंती, देहात व कोतवाली थाना क्षेत्र से तीन बाइक चोरी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने बाइक मालिकों की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
जिले में बाइक चोरी का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस भी बाइक चोरों को गिरफ्तार कर रही है लेकिन चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी तरह कोतवाली थाना क्षेत्र से सिद्धी विनायक हॉस्पटिल के सामने बालाजी किराना स्टोर शिवपुरी से  चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। दीनदयाल पुत्र रामकिशोर शिवहरे निवासी सिद्धी विनायक हॉस्पिटल के सामने पोहरी रोड ने बताया कि उसकी बाइक 22 अक्टूबर को घर के बाहर खड़ी थी जिसे कोई चोर चुराकर ले गया। 
वहीं दूसरी बाइक चोरी 20 अक्टूबर को बांकड़े बाबा मंदिर के सामने से हुई। यहां महेंद्र पुत्र अज्जू रावत निवासी जसपुर थाना सिरसौद बांकड़े मंदिर के दर्शन करने आए थे। उन्होंने बाइक को मंदिर के बाहर खड़ा कर दिया और दर्शन करने चले गए। जब लौटकर आए तो बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
तीसरी बाइक चोरी की घटना भौंती थाना क्षेत्र के तहत हुई यहां अंजनी माता मंदिर के पास से चोरों ने राजू पुत्र रामचरण लोधी की बाइक चुरा ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!