शिवपुरी। शहर के मनियर बायपास पर रहने वाली एक महिला के बैग से अज्ञात महिलाओं ने ऑटो में सफर के दौरान तीन तौला सोनसा व 25 हजार रुपए पार कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार महिला मदालसा चतुर्वेदी पत्नी प्रकाश चतुर्वेदी निवासी मनियर बायपास ने सिटी कोतवाली थाना शिवपुरी में आवेदन दिया है। गुरुवार की दोपहर 2.30 बजे बहन व बेटी के संग ऑटो से बाजार आ रही थी।
एसपी बंगले से पहले दो महिलाएं भी ऑटो में बैठ गईं। अस्पताल चौराहे पर उतरकर बाजार चली गईं। सुनार गली में जाकर बैग खोला तो फटा निकला। बैग से 25 हजार नगद, एक तौले का मंगलसूत्र, डेढ़ तौले का पैंडल, आधा तौला झुमकी व अन्य ज्वैलरी ऑटो में बैठीं दाे अज्ञात महिलाओं ने पार कर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
इधर जीआरपी थाना शिवपुरी में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र ने सिटी कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। आरक्षक का कहना है कि उसका किसी ने एटीएम बदल लिया और खाते से 53 हजार रुपए निकाल लिए हैं। गुना से 9-9 हजार रुपए करके राशि निकाली गई है।






Be First to Comment