Press "Enter" to skip to content

सालों से बंद गुना रोड स्थित शारदा सॉल्वेंट में लगी आग / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत बड़ोदी से आगे िस्थत शारदा सॉल्वेंट में आज सुबह तड़के आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड ने आग को बुझाया। 
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4:35 बजे डायल-100 को जानकारी मिली कि शारदा सॉल्वेंट में आग लग गई है। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और थाना देहात व फायर बिग्रेड को आग लगने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर देहात थाना प्रभारी सहित फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। 
बताया जाता है कि शारदा सॉल्वेंट फैक्ट्री कई सालों से बंद पड़ी हुई है। फैक्ट्री के मालिक ने स्क्रब काटने का काम किसी कंपनी को दिया है। कंपनी के कर्मचारी रात के समय बेल्डिंग से स्क्रव काट रहे थे तभी पास में रखी रूई में चिंगारी जाकर लग गई और चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!