Press "Enter" to skip to content

लव जिहाद के विरोध में युवा बोले, निकिता के हत्यारों को फांसी दो / Shivpuri News

शिवपुरी। लव जिहाद के विरोध में युवा अब सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हंै। इसी क्रम में शहर के माधव चौक चौराहे पर युवाओं ने लव जिहाद के विरोध में जमकर नारेबाजी की और निकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग के साथ विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने यह मांग भी की कि सरकार जल्द कार्रवाई करे ताकि निकिता का बलिदान व्यर्थ न जाए।
विहिपए बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के सदस्य दोपहर 2 बजे माधव चौक चौराहे पर एकत्रित हुए और उन्होंने हत्यारों को फांसी दोए लव जिहाद जैसी हरकतों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार को सख्त लहजा दिखाना होगा। अन्यथा लव जिहाद की घटनाएं बढ़ेंगी और इससे हमारी संस्कारवान बेटियां भी गलत संगत में आ सकती है। ऐसे में इन दुराचारियों और लव जिहाद करने वाले लोगों के खिलाफ फांसी की सजा हो ताकि अन्य लोग मासूम बेटियों के जीवन से खिलवाड़ न कर सकें। माधव चौक चौराहे पर युवतियों ने जमकर नारेबाजी की और निकिता के हत्यारों के विरोध में सरकार से उन्हें फांसी देने की मांग की। अंत में सभी लोग समूह के साथ ज्ञापन देने कलेक्टोरेट पहुंचे जहां राष्ट्रपति के नाम विहिप के पदाधिकारियों के साथ बजरंग दल और दुर्गावाहिनी की युवतियों ने ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान विश्व हिंदु परिषद के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, नरेश ओझा, हरिशंकर दुबे, विनोद पुरी गोस्वामी, सुनील ओझा, अखिल प्रताप सिंह, दुर्गावाहिनी से मुस्कान शर्मा, रौनक गुप्ता, संस्कृति दुबे, नीलम गुप्ता, पूजा अग्रवाल, बजरंग दल से कल्लू कुशवाह, रमेश कुशवाह, नितेश गोस्वामी, सुरेंद्र कुशवाह, प्रदीप राठौर, कल्ला कर्णावत, आकाश कुशवाह, जयपुरी, सुखदेव धाकड़, उपेंद्र गोस्वामी, नवनीत सेन आदि की मौजूदगी रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!