Press "Enter" to skip to content

मतदानकर्मियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए डाले वोट / Shivpuri News

शिवपुरी। विधानसभा उपचुनाव में पोहरी एवं करैरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दल में ड्यूटी पर लगे मतदान अधिकारी व कर्मचारी सहित 463 मतदानकर्मियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। इस दौरान निर्वाचन के कार्य में लगे कर्मचारी, ड्राइवर, बस कंडक्टर, पिंक बूथ में तैनात महिला मतदानकर्मियों सहित कोटवारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को शहर के पीजी कॉलेज में कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की व्यवस्था की गई थी। पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी निरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक 463 मतदानकर्मी पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर चुके हैं जिसमें करैरा विधानसभा क्षेत्र के 266 और पोहरी विधानसभा क्षेत्र में 197 वोट डाले गए हैं। शनिवार को करैरा के 7 और पोहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 32 वोट डाले गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!