Press "Enter" to skip to content

उपचुनाब के चलते सोनू, गजरा व नीलम को किया जिला बदर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला प्रशासन द्वारा आदतन अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षयकुमारसिंह ने जिले के तीन आदतन अपराधियों को जिला बदर घोषित किया है। विधानसभा उपनिर्वाचन को निर्विघ्न रूप से संचालित कराने को लेकर कलेक्टर ने आदतन अपराधी सोनू पुत्र रामसेवक कोली निवासी मड़ोरीपुरा करैरा, गजरा उर्फ गजराज पुत्र उकरी आदिवासी निवासी डोभा मजरा धुंआ थाना छर्च एवं नीलम पुत्र जगदीश यादव निवासी नदावन थाना बामौरकलां को जिलाबदर घोषित कर जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!