Press "Enter" to skip to content

कोलारस में ट्रैक्टर निकालने को लेकर चली गोलियां, तीन घायल / Kolaras News

शिवपुरी।  कोलारस थाना क्षेत्रे के तहत आने वाले ग्राम भदौर में ट्रैक्टर निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षोें के लोगों ने एक-दूसरे की लाठी, लुहांगी, फर्शे से मारपीट कर दी साथ ही गोेलीबारी भी हुई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घाय हो गए, जिनको इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
फरियादी मंजीतसिंह पुत्र सुबेंद्रसिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका भतीजा मंजीतसिंह और चाचा हरदेवसिंह रविवार रात अपने नए मकान पर काम कर रहे थे। मकान के लिए ड्रायवर ट्रेक्टर से रेत लेकर आया। इसी दौरान खाली ट्रैक्टर ले जाते समय ड्रायवर ने राजाराम रावत के खेत से निकाल दिया। गुस्साए गोपाल, राजाराम, सुल्तान, रामहेत, कृष्णा, ढोला रावत ने ड्रायवर सहित मकान पर कार्य देख रहे फरियादी के परिजनों से गाली-गलौंज की। फिर लाठी, फर्शा व हथियार से हमला कर दिया और गोलीबारी भी की। घटना के बाद हमलाबर भाग गए। मामले में पुलिस ने आरोपी गोपाल, राजाराम, सुल्तान, रामहेत, कृष्णा, ढाला रावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!