Press "Enter" to skip to content

करवाचौथ प्री.कपल सेलिब्रेशन में जोडियों ने बिखेरे जलबे / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय संस्कृति में करवाचौथ का महत्व सुहागिनों के लिए सबसे ज्यादा है, नारी शक्ति के संकल्प व प्रतिज्ञा के इस पर्व पर ओमकार इवेंट द्वारा प्री.कपल सेलिब्रेशन का आयोजन स्थानीय एबी रोड़ स्थित होटल उदय विलास में किया गया। जहां सुहागिनों के पर्व करवाचौथ के मौके पर ओमकार इवेंट द्वारा किया भव्य आयोजन जिसमे रैंप वॉक के साथ कपल डांस व प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अंगूर खिलाओ प्रतियोगिता में शिल्पा-दीपेश गोयल व बेस्ट फोटो पोज के विजेता नीलम-चंदन अग्रवाल और बेस्ट अट्रैक्टिव कपल के विजेता रिंकी-डॉ केबी वर्मा रहे। इसके साथ ही नीलम-राजीव गुप्ता को गोल्डन कपल अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। ओमकार इवेंट के मैनेजर राम गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन शादीशुदा जोड़ो को करवाचौथ के मौके को यादगार बनाने के लिए किया गया है जिसमे 51 जोड़ो को पंजीकृत किया गया था। कोरोना की प्रतिकूल घड़ी में भी 37 जोड़ो ने संकल्प के साथ करवाचौथ के इस अवसर पर खूब धमाल किया। कपल डांस की शानदार प्रस्तुति सरिता गोयल द्वारा दी गयी। गायन प्रस्तुति शिल्पा गोयल द्वारा दी गई। मुख्य अतिथि में शोभा पुरोहित जिलाध्यक्ष ब्रामण महिला समाज व सचिव एकता शर्मा को व कार्यक्रम के स्पेशल गेस्ट सुनीता सिंह, सोनिया वोबिल की उपस्थिति में पुरुस्कार वितरण किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!