Press "Enter" to skip to content

पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी पर जम्प ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। देश के वरिष्ठ पत्रकार अर्णव गोस्वामी के गिरफ्तारी के विरोध में जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ म.प्र. (जम्प) ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को सौंपा। 
उल्लेखनीय है कि पत्रकारों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन नेशनल यूनियन ऑफ म.प्र. ( एन.यू.जे.) की प्रदेश इकाई जम्प ने अर्णव गोस्वामी के विरुद्ध महाराष्ट्र पुलिस द्वारा द्वेषपूर्ण तरीके से की गई कार्यवाही के विरूद्ध राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रदेश भर में देने का आह्वान किया गया था। ज्ञापन में पत्रकार गोस्वामी के विरुद्ध की गई कार्यवाही को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह एवं इस प्रकार की असंवैधानिक कार्यवाहियों को रोकने के लिए ठोस प्रयास किये जाने की बात कही गई । जिलाध्यक्ष अजयराज सक्सेना द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया। ज्ञापन देने के लिए जम्प के प्रदेश महासचिव अजय सिंह कुशवाह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल गौड़, संभागीय अध्यक्ष सुनील व्यास,राजीव गुप्ता,सुनील रजक,केदार गोलिया, राकेश पाण्डे,विनय धौलपुरिया,योगेश शर्मा,करुणेश शर्मा,अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।ज्ञापन देते वक्त कोविड नियमों का पालन पूर्ण रूप से किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!