शिवपुरी। उपनिर्वाचन 2020 की मतगणना कराए जाने, मतदाता सूची के प्रकाशन एवं मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में 8 नवंबर को सुह 11 बजे कलेक्ट्रेट शिवपुरी के सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद वाजपेयी ने सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव को पत्र जारी कर स्वयं अथवा उनके प्रतिनिधियों को बैठक में मौजूद रहने को कहा है।




