Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के लुहारपुरा से महिलाओं के नम्बर हॉट ग्रुप में कॉल गर्ल बताकर अपलोड करने वाला गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी के लुहारपुरा निवासी युवक को पुलिस ने दबोचा
पेशे से इलेक्ट्रिीशियन है युवक अपनी बीबी की सहेलियों को भी नहीं बख्शा
शिवपुरी। महिलाओं के नंबर इंटरनेट पर एस्कॉर्ट सर्विस ग्रुप में डाल कर उनकी नींद हराम करने वाले एक इलेक्ट्रिशियन को पुलिस ने शिवपुरी से दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
इस युवक को शिवपुरी से राज्य साइबर सेल जोन ग्वालियर ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल से 16 महिलाओं के नंबर इस तरह के ग्रुप में डाले जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं इसकी पड़ोसी या फि र पत्नी की सहेलियां है। फि लहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि कुछ समय पूर्व शिवपुरी निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके मोबाइल पर लगातार लोगों के अश्लील कॉल आ रहे है वो लोग उसे कॉल गर्ल समझ कर बात कर रहे है, जिस कारण मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब हो रही है। उसकी ननद के साथ भी यही हो रहा है। मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी सायबर ने जांच इंसपेक्टर दिनेश गुप्ता को दी।
एस्कार्ट सर्विंस में एड नंबर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरु की और वह आरोपी तक पहुंची। इस प्रकरण की जांच के लिए राज्य साइबर सेल की टीम ने उन नंबरों से बात की जिसने मोबाइल नंबर इंटरनेट के हॉट ग्रुप पर अपलोड किए। जब उसका नंबर पीडि़त महिला को दिखाया गया तो आरोपी की पहचान हो गई। आरोपी महिला पीडि़ता का पड़ोसी इलेक्ट्रिशियन निकला है। आरोपी की पहचान जितेन्द्र पुत्र मदन लाल कुशवाह निवासी लुहारपुरा शिवपुरी के तौर पर हुई है। पहचान होते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी में मोबाईल 16 महिलाओं के नंबर मिले
जितेन्द्र के मोबाइल और पूछताछ में पता चला है कि वह महिलाओं और युवतियों के मोबाइल नंबर लेने के बाद उन्हें इंटरनेट पर हॉट ग्रुप सर्च कर उनमें कॉलगर्ल बताते हुए शेयर करता था। इसके बाद उन महिलाओं व युवतियों के पास कॉल आने लगते थे। इससे परेशान होकर कई महिलाएं व युवतियां अपना मोबाइल नंबर ही बंद कर चुकी है। 16 महिलाओं के नंबर तो अभी उसके मोबाइल से मिले है। जिनमे उसकी पत्नी के 8 सहेलियां भी शामिल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!