लायंस क्लब चौराहे पर बाइकों की भिडंत, दो घाायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एमएम हॉस्पीटल के पास दो बाइकों की भिडंत हो गई। घटना में बाइक सवार पर सवार दो युवक घायल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
विनोद कुमार पुत्र फूलचंद्र गुप्ता निवासी आदर्श नगर कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि बीते रोज वह अपनी बाइक से पवन गुप्ता के साथ जा रहे थे तभी एमएम हॉस्पिटल के पास पोहरी चौराहे तरफ से आ रही बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हमारी बाइक जमीन पर गिर गई और चोटिल हो गए।

संबंधित खबरें