भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर 3 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिये गये। देर रात तक 28 सीटों में 25 सीटों के परिणामों की घोषणा हुई जिनमें से 19 सीटों पर सत्तारूढ़ बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में 9 सीटें गई हैं।
इन 19 सीटों पर बीजेपी का कब्जा
अम्बाह, ग्वालियर, भांडेर, पोहरी, करैरा,बमोरी, अशोक नगर, मुंगावली, सुरखी, मलहरा, अनूपपुर, सांची, हाटपिपल्या, मांधाता, नेपानगर, बदनावर, जौरा और सुवासरा विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने विजयी हासिल की है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी मेहगांव और सांवेर सीटों पर आगे चल रही है। सांवेर से प्रदेश के मंत्री एवं बीजेपी प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू पर 52795 मतों की लगभग अजेय बढ़त बना ली है, जबकि मेहगांव से मंत्री ओपीएस भदौरिया बीजेपी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमंत कटारे कांग्रेस से 11833 मतों से आगे चल रहे हैं।




