Press "Enter" to skip to content

बदरवास में महिला की रिश्तेदारों ने कर दी मारपीट / Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सेवन में एक महिला की उसी के रिश्तेदारों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सुनीता पत्नी राजाराम गुर्जर निवासी ग्राम सेवन ने बताया कि बीते रोज शाम के समय वह अपने खेत पर काम कर रही थी तभी वहां रिश्तेदार धनीराम व सादान गुर्जर आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना की जानकारी महिला ने परिजनों को दी जिसके बाद वह थाने आई औेर मामले में मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!