तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत बाजाघर के पास करवला रोड पर बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार रामदयाल जाटव निवासी संजय कॉलोनी 14 नवंबर के दिन शाम के समय किसी काम से जा रहा था तभी बाजा घर के पास करवला रोड पर एक बाइक चालक अपने वाहन को तेजी से चलाकर लाया और टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामदयाल गिर गया और गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

संबंधित खबरें