शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने एक शासकीय गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से करीब 1 लाख से अधिक का सामान चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरदा गणेश सड़क पर िस्थत शाासकीय कृषि साख सहकारी समिति के गोदाम में चोरों ने बीते रोज चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से 90 डीएपी खाद के कट्टे, इन्वर्टर बैटरी, एलईडी स्क्रीन कुल कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए के चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी जब गोदाम के माधुरीशरण पुत्र देवीशरण शर्मा निवासी पचावली थाना रन्नौद को लगी तो वह थाने पहुंचे और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment