Press "Enter" to skip to content

बस स्टैंड पर चावल की प्लेट नहीं ली तो होटल संचालक के भाई ने कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पुराना बस स्टैंड पर होटल संचालक के भाई ने खाना खाने गए युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण चावल की प्लेट को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
राहुल लोधी पुत्र रविंद्रसिंह लोधी निवासी ग्राम हीरापुरा थाना गोरमी जिला भिंड ने बताया कि बीते रोज शाम के समय वह बेटू खटीक के होटल पुराना बस स्टैंड पर खाना खाने के लिए फूफा रवि लोधी, नीरज के साथ खाना खाने गया हुआ था। यहां खाना खाते समय चावल की प्लेट के ऊपर से उसका विवाद बेटू खटीक के बड़े भाई से हो गया। जिस पर वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!