Press "Enter" to skip to content

शराब को लेकर युवक की मारपीट, चार पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जरगंवा चक में एक युवक की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रुपए न दिया जाना ताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
गुलाब कुशवाह पुत्र रामस्वरूप कुशवाह निवासी दिनारा ने बताया कि बीते रोज वह जरगंवाचक में बल्ली यादव की दुकान के पास खड़ा हुआ था तभी वहां बल्ली उर्फ धर्मेंद्र यादव, पप्पू यादव, जहारसिंह यादव, बल बहादुरसिंह यादव निवासी थनरा आए और शराब के लिए रुपए मांगे। जब रुपए देने से मना कर दिया तो सभी ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।  मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!