शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत अस्पताल चौराहे पर कुशवाह टाइपिंग सेंटर में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे कंप्यूटर, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। वहीं दुकान संचालक धर्मेंद्र कुशवाह के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी होना बताया जा रहा है। इस आगजनी में लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान का अनुमान है।






Be First to Comment