Press "Enter" to skip to content

महुअर नदी पर कार्तिक स्नान कर रही महिलाओं का युबक ने पेड़ पर चढ़कर बनाया वीडियो / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद गांव में महुअर नदी के घाट पर कार्तिक स्नान कर रहीं महिलाएं और युवतियों ने पेड़ पर चढ़कर वीडियो बना रहे युवक को धर दबोचा। महिलाओं ने युवक से मोबाइल छीनकर उनके वीडियो डिलीट कराए और पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। महिलाओं और युवतियों के प्रति गलत नीयत रखने वाला युवक बीआरसी ऑफिस पिछोर में अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ है।
सिरसौद कस्बे की महिलाएं और युवतियां व्रत रखकर कार्तिक मास में स्नान करने महुअर नदी के घाट पर जा रहीं थीं। हर दिन की तरह शनिवार की सुबह 6 बजे स्नान करते वक्त दो युवतियों को नदी के दूसरी तरफ पेड़ पर हलचल दिखाई दी। गौर से देखा तो पेड़ पर युवक हंसराज कोली हाथ में मोबाइल लेकर चढ़ा हुआ था।
महिलाएं और युवतियां उसकी तरफ बढ़ीं तो युवक ने भागने के लिए पेड़ से ही नदी में छलांग लगा दी। लेकिन महिलाओं और युवतियों ने उसे पकड़ लिया और परिजनों को बुलवा लिया। सरपंच को भी फोन करके मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और युवक हंसराज कोली को सुपुर्द कर दिया। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई।
स्नान करने चार सौ से अधिक महिलाएं महुअर नदी के घाट पर स्नान करने जाती हैं। पिछोर बीआरसी ऑफिस में पदस्थ अकाउंटेंट हंसराज कोली की हरकत से महिला और युवतियों में खासी नाराजगी देखी गई। दोपहर बाद जब मुकदमा दर्ज करने की बारी आई तो महिलाओं ने हंसराज का जीवन बर्बाद होते देख केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया। हंसराज के परिवार की महिलाएं और परिजन भी थाने पहुंच गए थे। वहीं पकड़े जाने पर खुद हंसराज भी इस गलती के लिए माफी मांगता नजर आया। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी नौकरी लगी है। इससे पहले प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था।r
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!