Press "Enter" to skip to content

रोकेंगे टोकेंगे कोरोना भगाएंगेमाधव चौक से हुई ‘‘रोको टोको अभियान’’ की शुरूआत / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना से बचाव के लिए जनजागरूकता लाने और मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रोको-टोको अभियान की शुरुआत की गई है। मंगलवार को माधवचैक से इस अभियान की शुरुआत की गई। फूड एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन एवं जिला प्रशासन के द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया। इसमेें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल, सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा सहित शहर केे  नागरिक शामिल हुए।
रोको टोको अभियान के तहत माधव चैक स्थित मिठाई की दुकानों, पेट्रोल पंप एवं बाजार में अन्य कई दुकानों फलों के ठेलो पर पहुंचकर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मास्क न पहनने वालों को समझाइश दी और मास्क प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा आपके हाथ है। इसलिये सावधानी बरतें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने दुकानदारों से भी कहा कि दुकान का स्टाफ भी जरूर मास्क लगाए और ग्राहकों को भी बताये।
कोविड-19 के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें आम नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों एवं समाजसेवकों को आगे आकर सभी व्यक्तियों को मास्क अनिवार्यतः लगाने हेतु प्रेरित करना है। क्योंकि सभी की भागीदारी से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस अभियान की शुरुआत हो गई है अब आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इसी प्रकार रोक-टोक कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इसी प्रकार रोको-टोको अभियान में समस्त शासकीय विभाग अपने विभागान्तर्गत रजिस्टर्ड हितग्राहियों, लाभान्वितों को संदेश प्रेषित करेंगे। आम नागरिकों, सहकारी समितियों के सदस्य, किसान, छात्र-छात्राओं इत्यादि को मास्क लगाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। कोरोना बीमारी के लक्षण जैसे बुखार, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, सर्दी एवं जुकाम, सूखी खॉसी एवं खराश, नाक बंद, नाक बहना गले में खराश होना, दस्त लगना, सीने में जकड़न एवं सांस लेने में तकलीफ, खुले में थूकना, इस्तेमाल किये गये टिशू, उपयोग किये गये मास्क, ग्लब्स को खुले में फेंकना, बिना मुँह ढके छींकना, खांसने में सावधानियों का उपयोग करना एवं सही तरीके से इन्हें रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाना शामिल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!