Press "Enter" to skip to content

पोलीटेक्निक में प्रवेश के लिए दूसरी काउंसिलिंग 28 तक / Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय पालीटेक्निक शिवपुरी में प्रवेश के लिए संस्था स्तर की द्वितीय काउंसिलिंग 21 नवंबर से प्रारंभ हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 28 नवंबर तक आनॅलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। प्राचार्य आरएस पंथ ने बताया कि सत्र 2020-21 में खाली सीटों पर 10वीं में विज्ञान एवं गणित विषय के छात्रों को 28 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने होंगे। संस्था में 28 नवंबर की शाम 5 बजे तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश के लिए आना होगा। कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर सीधे ही कंप्यूटर साईंस, इलेक्ट्रोनिक्स, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश ले सकते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!