Press "Enter" to skip to content

पूर्व नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ अन्नी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जमीन खरीदने 66 लाख रुपए के फर्जी चेक देने के मामले में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ अन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली टीआई बादामसिंह ने बताया कि अनिल शर्मा को मेडीकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायालय भेज दिया गया। 
यह है मामला
नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ अन्नी ने वर्ष 2019 में शहर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गणेशीलाल जैन के पुत्र पवन जैन से फतेहपुर के पास एक भूमि का सौदा 90 लाख में किया था। जमीन के बदले शर्मा ने 25 लाख नकद दे दिए और बकाया राशि के लिए चेक पवन जैन को दिए, लेकिन यह चैक बाद में बाउंस हो गए। इस पर पवन जैन ने अनिल शर्मा से रुपए देने कहा तो उसने दिए गए चेक के बदले दूसरे दो चेक दे दिए। बैंक में चेक लगाने पर दोनों चेक चलन से बाहर निकले। आवेदक के अुसार इसके बाद भी अनिल से राशि देन की कई बार बात की, लेकिन शेष राशि भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद जैन ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नगर पालिका के पूर्व उपाध्यख अनिल शर्मा के विरूद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!