Press "Enter" to skip to content

नरवर में पत्रकारों ने धिक्कार दिवस मनाया / Shivpuri News

नरवर। नरवर के भ्रष्ट एवं शासन द्वारा तैनात किये गये अवैध वसूली अधिकारी एवं बिना किसी विधान के उपपंजीयक कार्यालय नरवर में उपपंजीयक के रूप में तैनात एक अन्य कर्मचारी व कार्यालय का वसूली एजेंट बिलाल खान तहसील कार्यालय से अटैच किए गए तहसील के कोटवार एवं विवादित पियून विशाल आदिवासी के द्वारा संयुक्त रुप से 26 नवंबर 2019  को नरवर तहसील कैंपस में पत्रकार हनुमंत सिंह रावत की मारपीट कर उसके मोबाइल छीनने की घटना एवं उक्त पत्रकार का घटना के दौरान बीच बचाव करने वाले अन्य पत्रकार मदन अग्रवाल के विरूध षड्यंत्र  पूर्ण हरिजन एक्ट की कॉयमी को लेकर भ्रष्ट पुलिस तंत्र व भ्रष्ट प्रशासन की द्वेष  पूर्ण कार्रवाई को लेकर  शासन प्रशासन के समक्ष  कई ज्ञापन प्रस्तुति के बाद भी  उपपंजीयक कार्यालय के  भ्रष्ट तंत्र के विरोध  कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से  नरवर के  पत्रकारों ने  पंजीयक के इशारे पर घटित घटना की बरसी पर नरवर मुख्यालय पर शासन प्रशासन के विरुद्ध  पत्रकारों के साथ घटित घटना को लेकर  धिक्कार दिवस मनाया गया उक्त मौके पर  उपस्थित पत्रकारों ने भ्रष्ट तंत्र के द्वारा विवादित उप पंजीयक को  दिए गए संरक्षण को लेकर घोर निंदा की गई  तथा वर्तमान भाजपा सरकार से पंजीयन कार्यालय के उपपंजीयक एवं उसके द्वारा वसूली हेतु तैनात किए गए अन्य प्राइवेट कर्मचारियों को शीघ्र नरवर से हटाए जाने की मांग मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री से उनके ट्विटर एवं कार्यालय में ज्ञापन भेजकर मांग की गई है! धिक्कार दिवस में शामिल पत्रकारगण वरिष्ठ पत्रकार मदन लाल अग्रवाल कमर खॉन सलमान पठान दीपक कुशवाह अमरीष यादव रूप सिंह कुशवाह मोहन कुशवाहा हनुमंत रावत केसी अग्रवाल पवन तोमर  कल्लू राम कुशवाह आदि उपस्थित रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!