,

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक 6 को / Shivpuri News

शिवपुरी। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक 6 अगस्त को आयोजित की गई है। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का आमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर 6 अगस्त शनिवार को दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय कोठी नं. 1 पर जिला बैठक रखी गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष राजू बाथम का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस बैठक में मंत्री, विधायक, दर्जा प्राप्त मंत्री, पूर्व विधायक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा के संगठन मंडल प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।


संबंधित खबरें