Press "Enter" to skip to content

नेहा विरमानी ने किया आज 7वीं बार बहुत ही रेयर बी निगेटिव ब्लड डोनेट / Shivpuri News

शिवपुरी। जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी की महिला सदस्य नेहा विरमानी ने आज एक छोटे से बच्चे पीयूष यादव को बहुत ही रेयर ब्लड बी नेगेटिव गृप का डोनेट किया है। पीयूष यादव 5 साल का बच्चा है इस बच्चे को ब्लड की कमी आने के कारण डॉक्टर ने ब्लड लगवाने की बोला गया पर पीयूष के पापा 2 दिन से बहुत परेशान थे उनको ब्लड बैंक में ये ग्रुप का खून नही मिला। ब्लड बैंक में 2 दिन में उन्होंने 10 बार पूछा पर ब्लड बैंक वालो ने हर बार मना किया क्योंकि इस ग्रुप का ब्लड बैंक में उपलब्ध नही था और न किसी ने इस बच्चे को ब्लड उपलब्ध कराया जब जय माई मानव सेवा समिति के अध्यक्ष अमित गोयल सेठ के पास कॉल आया कि हम 2 दिन से बहुत परेशान है हम को ब्लड नही मिल रहा तब समिति की नारीशक्ति नेहा विरमानी से संपर्क किया तो वह अपना टाइम निकाल कर पीयूष यादव को ब्लड देने आ गई। नेहा विरमानी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है नेहा विरमानी को जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी की तरफ से बहुत—बहुत धन्यवाद माता रानी इन पर कृपा बनाए रखे ये ऐसे ही लोगो की भी मदद करती रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!