Press "Enter" to skip to content

शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी। शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती 23 जुलाई को मनाई गई और इस अवसर पर सही कार्यक्रमों का आयोजन किया गया खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर सुबह साइकल रैली का आयोजन किया गया।

खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी के के खरे ने बताया कि साइकिल रैली माधवराव सिंधिया खेल परिसर से प्रारम्भ हुई इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइकिल रैली माधव चौक तक पहुंची और यहां से वापस स्टेडीयम में समाप्त हुई। इस आयोजन में कोषालय अधिकारी छवि विरमानी, सूबेदार पुलिस विभाग गायत्री इटोरिया और रोज़गार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में स्टेडियम में ट्रेनिंग ले रहे लगभग 100 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभागिता की गयी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!