शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल ने मानसून सत्र को देखते हुए होमगार्ड्स कार्यालय शिवपुरी में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट अश्विनी सूद और उनके स्टाफ ने सभी उपकरणों और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान मोटर बोट, ओबीएम इंजन, लाईफ बॉय, लाइफ जैकेट, सभी प्रकार की रस्सियों और कटर्स का प्रदर्शन किया गया। इस बार मानसून सत्र के दौरान पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर 8 डिजास्टर रिस्पॉड सेन्टर बनाये गये हैं। अंकुर अभियान के अंतर्गत कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड्स परिसर में पौधे भी लगाये और उन्हें वायुदूत एप पर अपलोड भी कराया। और कहा कि अंकुर अभियान के तहत सभी सेनानी पौधा लगाएं और वायुदूत ऐप पर फोटो अपलोड करें।






Be First to Comment