शिवपुरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अनियंत्रित कार कई गुलाटी खाते हुए एक सड़क किनारे रखी एक सर्विस सेंटर की स्टोल में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की कार की टक्कर से स्टोल के परखच्चे उड़ गए स्टोल में भरा सामान रोड़ पर विखर गया। हादसे का शिकार हुई कार महिला एएसआई की बताई गई है। कार में पांच लोग घायल हुए हैं। घायल शिवपुरी के जिला अस्पताल आए लेकिन उनका न तो अस्पताल में कोई रिकार्ड है और न ही इसकी जानकारी संबंधित थाना सिटी कोतवाली को है।
एसपी आफिस में पदस्थ महिला एएसआई परिवार के साथ अपनी कार में सवार होकर कहीं से आ रही थीं। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार कई गुलाटें खाते हुए सड़क किनारे रखी सर्विस सेंटर की स्टाल में जा घुसी। बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे और सभी घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां घायलों का इलाज भी हुआ, लेकिन अस्पताल और पुलिस के पास घायलों की कोई जानकारी नहीं है और न ही जिला अस्पताल के रिकार्ड में हादसे में घायल हुए लोगों के नाम हैं।
घटना के 20 घंटे बाद तक न तो अस्पताल चौकी के पास घायलों के नाम और जानकारी थी और न ही कोतवाली के पास। इससे भी बढ़कर जिला अस्पताल के रिकार्ड में जब घायलों के नाम खंगालने का प्रयास किया तो अस्पताल के स्टाफ का कहना था कि उनके पास कोई घायल आए ही नहीं। इस संबंध में जब अस्पताल चौकी प्रभारी अजय खलको से बात की गई तो उनका कहना था कि घटना की जानकारी हेड कांस्टेबल प्रमोद बरौनिया के पास है। जब उन्हें फोन लगाया तो उनका कहना था कि जानकारी कोतवाली थाने पर है। जब कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया को फोन लगाया तो उनका कहना था कि जानकारी अस्पताल चौकी के पास है।






Be First to Comment