Press "Enter" to skip to content

बिजली सुधारने छत पर गए राजीव की करंट लगने से मौत, बुझ गया घर का एक लौता चिराग / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना खेत्र के तहत आने वाले ग्राम रातौर में बीती रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

राजीव पुत्र रामजीलाल ओझा 26 वर्ष निवासी ग्राम रातौर के घर बीती रात बिजली नहीं आ रही थी जबकि गांव में बिजली आ रही थी। ​इसी बीत राजीव बिजली को सुधारने के लिए छत पर गया और वह तारों के संपर्क में आ गया। तारों के संपर्क में आते ही राजीव को झटकरा लगा और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। परिजनों को जब सूचना लगी तो वे राजीव को लेकर तत्काल शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है राजीव के परिजनों ने बताया कि वह शादीशुदा था और उसकी पत्नी गर्भवती थी। राजीव अपने पिता रामजीलाल ओझा की इकलौते बेटे थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!