शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम देहरेटा सानी में रहने वाला एक युवक आज एसपी आफिस पहुंचा और मारपीट के मामले में पिता व भाई के खिलाफ आरोपितों द्धारा झूठा केस दर्ज करवाए जाने की जांच की मांग की गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
राजू पुत्र नन्हेंसिंह जाटव निवासी देहरेटा सानी थाना करैरा ने एसपी को सौंपे आवेदन में बताया कि 20 जुलाई को शाम के समय वह अपनी भूमि पर भैंस चरा रहा था तीाी आरोपित उत्तम, बालकिशन जाटव आए और जबरन भूमि पर मेड काटने लगे। जब आरोपित को मना किया तो गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से इंकार किया तो लाठी व डंडों से मारपीट कर दी जिससे शरीर में जगह—जगह चोट आई। मामले को लेकर सुनारी चौकी में शिकायत दर्ज करवाई वहीं पुलिस से सांठगांठ कर उक्त लोगों ने मेरे पिता नन्हें सिंह व भाई हवलदार के खिलाफ केस दर्ज करवा दी जो मौके पर थे ही नहीं। इसलिए मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।






Be First to Comment