शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत करई के पास एक बाइक से गाय टकरा गई। घटना में बाइक सवार घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शिवचरण पुत्र शंकर आदिवासी 34 वर्ष निवासी गड़ीबरौदी कॉलोनी सुरवाया से बीती रात 10 बजे घर आ रहे थे तभी करई के पास बाइक के सामने गाय आ गई। अचानक गाय सामने आ जाने से शिचरण बाइक को नहीं संभाल पाया और सीधे टकरा गया। घटना में शिवचरण चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।






Be First to Comment