Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद को लेकर देवरानी व जेठानी की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पडोरा क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर देवरानी व जेठानी की मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार फूलवती अपनी भाभी कुसुम निवासी पड़ोरा के साथ खेत पर गई हुई थी यहां वह भाजी तोड़ रहे थे। तभी गांव के लीला, महेश, अरविंद, प्रदीप आए जिनके हाथ में लाठी व कुल्हाड़ी थी। उक्त लोग खेत पर आकर गाली—गलौंज करने लगे और कहने लगे कि तुम खेत पर क्यों आए यह जमीन हमारी है। जिस पर हमने कहा कि यह हमारी है। इसी बात पर सभी ने लाठी व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया जिसमें हम घायल हो गए। जाते—जाते आरोपितों ने कहा कि अगर जमीन पर आए तो जान से खत्म कर देंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!