शिवपुरी। तेंदुआ थाने के बलेरा गांव में जमीन के रास्ते की पुरानी रंजिश पर गुरुवार की सुबह गाली-गलौज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। महिला-पुरुष सहित 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने क्रास कायमी कर मामला विवेचना में ले लिया है। एक पक्ष के फरियादी राजेश (30) पुत्र रामसिंह जाटव निवासी बलेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार की सुबह 8 बजे भैंस लेकर गुजर रहा था। तभी आरोपी रामस्वरूप अपने दरवाजे पर गालियां देने लगा। गालियां देने से रोका तो परिवार सहित मारपीट कर दी। हमले में राजेश जाटव, बचाने आए दिलीप, वीरेंद्र, विमला बाई और रामवती बाई जाटव घायल हो गईं। भाई वीरेंद्र व दिलीप को सिर में गंभीर चोट आई र्है। पुलिस ने आरोपी रामस्वरूप जाटव, बंटी जाटव, रिंकू जाटव, बुद्धोबाई जाटव और भरत जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के फरियादी रामस्वरूप (45) पुत्र लक्खूराम जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सुबह 8 बजे घर के बाहर खड़ा था। आरोपी राजेश गालियां देते हुए आया। विरोध करने पर मारपीट पर उतर आया। हमले में रामस्वरूप सहित बंटी, रिंकू, बुद्धो बाई जाटव घायल हैं। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र जाटव, दिलीप और राजेश जाटव के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment