Press "Enter" to skip to content

बैंक में खाता खुलवाने आए युवक‎ की जेब से 15 हजार रुपए पार‎ / Shivpuri News

शिवपुरी‎। शहर के गुरुद्वारा स्थित बैंक‎ शाखा में खाता खुलवाने आए‎ व्यक्ति की किसी ने जेब काट‎ दी और 15 हजार रुपए किसी ने‎ चुरा लिए हैं। कोतवाली थाना‎ पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन‎ शुरू कर दी है। एसबीआई‎ शाखा के सीसीटीवी फुटेज‎ देखने के बाद चोर की पहचान‎ हाे पाएगी।‎ फरियादी अरशद मोहम्मद‎ कुर्रेशी (57) पुत्र स्व. अली‎ मोहम्मद कुर्रेशी निवासी जवाहर‎ कॉलोनी पुरानी शिवपुरी ने रिपोर्ट‎ दर्ज कराई है कि वह 20 जुलाई‎ 2022 की दोपहर 1.30 बजे‎ बेटे जैद व मां अनवरी बेगम के‎ संग एसबीआई शाखा गुरुद्वारा‎ खाता खुलवाने आया था। कुर्ते‎ के नीचे की दाहिनी तरफ जेब में‎ 15 हजार रुपए रखे थे। काम‎ निबटाने के बाद बैंक शाखा के‎ बाहर आए और एक दुकान से‎ सामान लिया। सामान का‎ भुगतान करने के लिए जेब में‎ हाथ डाला तो पैसे गायब थे।‎ किसी ने बैंक शाखा के अंदर‎ जेब काटकर 15 हजार रुपए‎ चुरा लिए हैं। कोतवाली थाना‎ पुलिस ने मामला जांच में ले‎ लिया है। उधर कई लोगों का‎ कहना है कि गुरुद्वारा शाखा में‎ इससे पहले भी वारदात हो चुकी‎ हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम‎ नहीं किए हैं।‎

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!