
शिवपुरी/ भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के गुरुकुपा टॉवर में संचालित ईडर स्पा सेंटर में रिसेप्शन पर बैठी युवती के साथ एक कांग्रेस नेता ने छेड़छाड़ कर दी। कमरे में बंद युवती जैसे तैसे कमरे बाहर निकली और अपने दोस्त के साथ कोलार थाने पहुंची और आरोपित कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीडित युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को कोलार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार कोलार क्षेत्र गुरुकृपा टॉवर में संचालित ईडन स्पा सेंटर में एक 19 वर्षीय युवती रिसेप्शनिस्ट के तौर पर पहले दिन ड्यूटी पर पहुंची। विगत 4 दिसंबर को युवती का नौकरी का पहला दिन था और स्पा सेंटर की संचालिका मुस्कान ने पहले दिन उसको एक ग्राहक के पास भेज दिया। युवती को पता नहीं था स्पा सेंटर की आड़ में उसकी मालिक देह व्यापार का धंधा चलाती है।बताया जाता है कि शिवपुरी के जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष व ए क्लस ठेकेदार मदन ित्रपाठी मसाज कराने के लिए स्पा सेंटर पर पहुंचे और उस दौरान उन्होंने खुद को पत्रकार बताया और रिसेप्शन पर बैठी पीडि़ता कहा कि मैंने आपको देखाहै यह कहकर वह अंदर मालकिन से बात करने चले गए। लगभग 10 मिनट बाद स्पा सेंटर की संचालक ने पीडि़ता के पास पहुंची और पीडि़ता से कहा कि वह 10 मिनट कस्टमर से बात कर ले तो वह अच्छी नौकरी दिला देगा, लेकिन पीडि़ता ने बात करने से मना कर दिया। कई बार समझाने के बाद संचालिका ने कमरे में पलंग पर तौलिया बिछाकर आने की आने की बात कही। पहले तो पीडि़ता कमरे के अंदर जाने से घबराई लेकिन मालिकन के कहने पर वह कमरे के अंदर चली गई। पीडि़ता के कमरे के अंदर पहुंचते ही मदन ित्रपाठी ने कमरा बंद कर लिया और जबदस्ती करने लगे। ापीड़िता ने धक्का देकर गिरा दिया और शोर मचाती हुई कमरे से बाहर निकली। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकित्रत हो गए। घटना के बाद पीडि़ता थाने पहुंची और युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई।






Be First to Comment