Press "Enter" to skip to content

द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति, भाजपा कार्यालय पर मिठाई बांटकर मनाई खुशी / Shivpuri News

शिवपुरी। एनडीए पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मूआज मतगणना के पश्चात वे निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित हुई। इस शुभ अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजू बाथम के साथ भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर द्रौपदी मुर्मू को बधाई प्रेषित की गई व जिला कार्यालय व माधव चौक चौराहे पर मिठाई वितरण, आतिशबाजी कर उत्सव मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कार्यकर्ताओं की ओर से द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए कहा कि मुर्मू की जीत से देश के जनजाति वर्ग का गौरव बढत्रा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी द्रौपदी मुर्मू को जीत दिलाने पर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा, पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, मंजुला जैन, मुकेश चौहान, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, केपी परमार, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, मनोज शर्मा, भानू दुबे, ओमी जैन, गिर्राज शर्मा, मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, आकाश राठौर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश आदिवासी जी, विजय कुमार आदिवासी , लक्ष्मण आदिवासी, सरनाम आदिवासी गिरवाल आदिवासी एमपी आदिवासी हरिराम आदिवासी पुरुषोत्तम आदिवासी रतन आदिवासी श्री महेंद्र आदिवासी सेवाग्राम आदिवासी छतर सिंह आदिवासी कैलाश सिंह आदिवासी, रामदुलारी आदिवासी ,छत्रपाल आदिवासी कार्यर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!