Press "Enter" to skip to content

चुनाव में वोट नहीं देने पर युवक की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भांगा में चुनाव में वोट न देने पर युवक की मारपीट कर दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार गोपाल पुत्र छत्ता आदिवासी निवासी भांगा थाना बदरवास ने बताया कि अशोक आदिवासी का रिश्तेदार चुनाव में सरपंच के लिए खड़ा हुआ था जो हार गया। आज जब वह खेत पर जा रहा था तभी अशोक आदिवासी आया और बोला कि तुमने हमें चुनाव में वोट नहीं दिए और गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से इंकार किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!