शिवपुरी. खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से हैं बताना होगा कि जिला अस्पताल में एक युवक को भर्ती कराया गया. युवक का कोर्ट रोड सब्जी मंडी के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण बाइक स्लिप हो गई वहीं युवक मौके पर ही गंभीर हालत में था जिस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के अनुसार नवीन सांखला उम्र 35 साल अपनी बाइक से जा रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक का संतुलन सब्जी मंडी के पास बिगड़ गया इसके बाद बाइक स्लिप हो गई बताना होगा कि मौके पर ही युवक की हालत गंभीर थी जिसको आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है.






Be First to Comment