Press "Enter" to skip to content

खराब रोड पर फिसली बाइक, सवार गंभीर घायल, आए 10 टांके / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के ग्राम जामखो की पुलिया के पास एक बाइक चालक फिसलकर गिर गया। घटना में बाइक चालक को गंभीर चोट आई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार अशोक जाटव पुत्र हल्का निवासी काकर थाना पोहरी शिवपुरी किसी काम से आया हुआ था। यहां से वापस अपने घर जा रहा था तभी जामखो पुलिया के पास खराब रोड होने के कारण बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से अशोक जाटव गंभीर घायल हो गया और उसके सिर में 10 टांके आए। गंभीर अवस्था में अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!