Press "Enter" to skip to content

बाइक हुई स्लिप, सवार घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पीपरघाट पर एक बाइक सवार का बाइक से संतुलन खो गया जिस कारण वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार शंभु आदिवासी 25 वर्ष निवासी उपसिल पोहरी के पास आज बाइक से पोहरी आया था। यहां काम खत्म करने के बाद वापस गांव जा रहा था तभी पीपरघाट के पास अचानक से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर कर चोटिल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!