शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कोटा नाका में एक वृद्धा का पैर फिसल गया जिससे वह फैक्चर हो गया। गंभीर अवस्था में वृद्धा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार शिवेंद्र पत्नी मलोकसिंह 55 वर्ष आज सुबह शौच के लिए उठी। जैसे ही वह घर के बाहर निकली तो उसका पैर स्लिप हो गया और वह जमीन पर गिर गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन आए और वृद्धा को लेकर अस्पताल लेकर आए जहां उसके पैर में फैक्चर बताया गया है और आईसीयू में उपचार चल रहा है।






Be First to Comment