Press "Enter" to skip to content

सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य नहीं दे रहे टीसी, मांग रहे फीस / Shivpuri News

शिवपुरी। जगदीश पुत्र स्व. मंगलिया रावत ग्राम सिंहनिवास ने बताया कि उसके पुत्र यशपाल रावत द्धारा विगत वर्ष सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहा शिवपुरी में 8वीं की परीक्षा पास की थी। अब वह अपने पुत्र का किसी अन्य विद्यालय में दाखिला करवाना चाहता है। इसलिए वह स्कूल में शाला त्याग प्रमाण पत्र लेने गया तो प्राचार्य द्धारा पिछली बकाया फीस 16 हजार 200 रूपए की मांग की गई। फीस की राशि जमा नहीं करने पर शाला त्याग प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। जगदीश ने बताया कि कोरोना के समय स्कूल बंद रहे और मेरा काम काज भी बंद हो गया तथा अभी तक आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं हो पाई है। इसलिए वह सिर्फ 5 हजार रूपए जमा कर सकता है परंतु प्राचार्य इसके बाद भी शाला त्याग प्रमाण पत्र नहीं दे रहे हैं जिस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है। इसलिए उसकी मदद की जाए व शाला त्याग प्रमाण पत्र दिलवाया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!