शिवपुरी। उदयभान पुत्र शंकरलाल राठौर निवासी जवाहर कॉलोनी हवाई पट्टी के पास ने बताया कि उसने आटो रिक्शा को दिलीप पुत्र बैजू राठौर निवासी ग्राम रायश्री को 50 हजार रूपए में विक्रय की थी जिसमें से दिलीप ने 34 हजार रूपए नकद दे दिए थे और 16 हजार रूपए शेष रह गए थे। मैंने विक्रय अनुबंध कर 25 अगस्त 2020 आटो दिलीप के सुपुर्द कर दी थी। कुछ दिनों बाद जब मैंने शेष बचे रूपए मांगे तो दिलीप टालमटोल करता रहा लेकिन अब वह रूपए देने से इंकार कर रहा है और धमकी दे रहा है कि अगर गांव आया तो जान से खत्म कर दूंगा। इतना ही नहीं दिलीप ने आटो को अपने नाम भी नहीं करवाया है। मामले को लेकर उदयभान ने कार्रवाई की मांग की है और कहा कि अगर भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेदार दिलीप राठौर ही होगा।

आटो बेचा, अब रूपए मांगने पर देता है जान से मारने की धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News





Be First to Comment