Press "Enter" to skip to content

भुगतान मांगने ठेकेदार पहुंचा जनसुनवाई में / Shivpuri News

शिवपुरी। जनसुनवाई में आज एक ठेकेदार अपनी गुहार लगाने पहुंचा। ठेकेदार ने बताया कि उसने एल एंड टी कंपनी के द्धारा पोलोग्राउंड में ठेके पर काम किया था। कुछ भुगतान हो गया लेकिन बचे हुए भुगतान के लिए कोई जबाव नहीं दे रहे हैं। इसलिए उसे भुगतान दिलवाया जाए।

भगतसिंह तोमर ने बताया कि उसने एल एंड टी कंपनी में पोलोग्राउंड में कार्य किया था। यह काम 5 लाख रूपए का हुआ था जिसमें जिम की पुट्टी व पेंटिंग, पोलोग्राउंड पर सीढ़ियों की मरम्मत सहित अन्य छोटे—मोटे काम शामिल थे। भगतसिंह ने बताया कि उसने काम तो कर दिया लेकिन भुगतान नहीं किया गया। भुगतान न होने की वजह से काम अधूरा पड़ा हुआ है। भगतसिंह ने कहा कि 5 लाख रूपए के काम में उसे 3 लाख 70 हजार का भुगतान कर दिया गया है बाकी का भुगतान के लिए वह विभाग के चक्कर लगा रहा है। अभी तक उसे एन एंड टी के महेंद्रसिंह व रिषभ जैन ग्वालियर भुगतान करते आ रहे थे लेकिन अब ये भुगतान देने से इंकार कर रहे हैं। वहीं जब अधिकारियों के पास जाते हैं तो आज—कल कर टाल रहे हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए मुझे भुगतान दिलवाया जाए जिससे कि आगे के काम कर सकू।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!