शिवपुरी। सतनवाड़ा-शिवपुरी के बीच खूबत बाबा घाटी के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो पलटने से दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। शिक्षिका कृष्णा 53 पत्नी महावीर जैन और तनुजा गर्ग 53 पत्नी निर्मल गर्ग स्कूल से पढ़ाकर ऑटो से लौट रहीं थीं। शाम को ऑटो से शिवपुरी लौटते वक्त खूबत घाटी के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।
कार की टक्कर से ऑटो पलट गया और कार में सवार शिक्षिका कृष्णा जैन और तनुजा गर्ग घायल हो गईं। सूचना पर सतनवाड़ा थाना पुलिस सूचना लगते ही घटना स्थल पहुंची। हादसे में घायल दोनों शिक्षकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भिजवाया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों शिक्षिकाएं ऑटो में फंस गई थीं। लोगों ने बमुश्किल दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद डायल 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलवाई। एंबुलेंस चालक रंजीत यादव और आईएमटी ब्रजलाल साहू ने प्राथमिक इलाज किया और फिर जिला अस्पताल शिवपुरी लाकर भर्ती करा दिया। इधर सतनवाड़ा थाना पुलिस ने कार को जब्ती में ले लिया है।






Be First to Comment