शिवपुरी। नगर पालिका—नगर परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। मतगणना के बाद वोटिंग मशीन साइंस कॉलेज शिवपुरी के स्ट्रांग रूम में रखबाई गई है। 20 जुलाई को मतगणना होना है। आज कलेक्टर अक्षय कुमार व एसपी राजेशसिंह मतगणना स्थल का जायला लेने साइंस कॉलेज पहुंचे और यहां की व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक दिशा निदे्रश दिए जिसमें
1. फिजिकल तिराहा से साइंस कॉलेज, करौंदी संबेल से साइंस कॉलेज, खिन्नी नाका से साइंस कॉलेज, दो बत्ती से फिजिकल तिराहा वाले सभी रूट आम जनता के लिए बंद रहेंगे। स्कूल बस एवं एंबुलेंस के लिए यह रास्ते खुले रहेंगे।
2. मतगणना में लगे सभी अधिकारी,कर्मचारी साइंस कॉलेज (शिव मंदिर) से प्रवेश कर 1 नंबर गेट से साइंस कॉलेज में प्रवेश कर सकेंगे।
3. मतगणना में आने वाले प्रत्याशियों एवं पत्रकार बंधुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था साइंस कॉलेज ग्राउंड में रखी गई है। सभी प्रत्याशी एवं पत्रकार बंधु खिन्नी नाका होते हुए 4 नंबर गेट से साइंस कॉलेज ग्राउंड में प्रवेश करेंगे।
4. आम जनता जो प्रत्याशी समर्थक होंगे उनके वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। वे दो बत्ती से पैदल फिजिकल रोड पर एकत्रित हो सकते हैं वहां पर अनाउंसमेंट की व्यवस्था की जावेगी।

कलेक्टर—एसपी ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, देखिए कौन कहा से करेगा प्रवेश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News





Be First to Comment