शिवपुरी। एक थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चे को बी पॉजीटि ब्लड की आश्यकता थी। कई जगह फोन लगाया लेकिन बी पॉजीटिव ब्लड नहीं मिल रहा था। तब 108 एम्बूलेंस के चालक ने अपना रक्त देकर थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चे की मदद की।
जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी के सदस्य दीपक पाठक 108 एम्बुलेंस के पायलेट हैं। वह एम्बूलेंस लेकर ग्वालियर जा रहे थे। तभी जयमाई ग्रुप पर उन्होंने सूचना पढ़ी कि एक थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चे को बी ब्लड की अति आवश्यकता है। जिस पर वह ग्वालियर जाने से पहले अस्पताल पहुंचे और थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चे को रक्तदान किया।






Be First to Comment