शिवपुरी। शिवपुरी सर्किल जेल शिवपुरी में एचआईवी पॉजीटिव कैदी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जेल में कैदी की माैत को लेकर मजिस्ट्रीयल जांच कराई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले में धोखाधड़ी के प्रकरण में 32 साल के कैदी को 24 अप्रैल को अशोकनगर से सर्किल जेल शिवपुरी शिफ्ट किया गया था। 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे कैदी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जेल अभिरक्षा में इलाज कराने जिला अस्पताल शिवपुरी लाए। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। वहीं कैदी की मौत को लेकर मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जा रही है। पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया रहा है कि सर्किल जेल शिवपुरी में एचआईव्ही पॉजिटिव कैदी करीब 12 हैं।






Be First to Comment